शहर को सीवर लाईन की सुविधा के लिए करना पडेगा और 2 साल का इंतजार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 31 मार्च 2016 तक पीएचई भले ही सीवर लाइन का काम पूरा कर दें लेकिन इसका लाभ आम जनता को वर्ष 2017 के अंत तक ही मिल पाएगा। पीएचई की माने तो 2017 तक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा होगा। उसके बाद ही लाइन को प्लांट से जोड़ा जाएगा। 

पीएचई अफ सरों का कहना है कि शहर में कई सारी नई कॉलोनियां बन रही हैं। तंग गलियों में लाइन की खुदाई नहीं हो पाई। जिस वजह से टारगेट बच गया है। और नई कॉलोनियों को जोड कर उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। 

यहां भी नेशनल पार्क का अडंगा 
घसारही से करबला तक 3 किमी सीवर लाइन बिछाने का मामला अभी केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में लटका हुआ है। करीब 6 माह इस जगह पर भी लाइन बिछाने की अनुमति लेने में लग जाएंगे। 
        
150 किमी बिछेगी लाइन 
शहर के जनता को सीवर परियोजना का लाभ लेने के लिए दिसंबर 2017 तक का इंतजार और करना होगा। तकनीकी रुप से इस परियोजना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पूरा होने के बाद ही इस परियोजना से लोगों को लाभ मिल पाएगा। 

अभी मेन लाइन बिछाई गई है। कुल 150 किमी लाइन शहरी क्षेत्र में बिछनी है। जिसमें से अभी 100 किमी के आस पास ही काम हो पाया है। 
                         
शहर के लोगों को दो साल और करना होगा इंतजार 
शहर की जनता को सीवर परियोजना का लाभ लेने के लिए करीब 2 साल और इंतजार करना होगा। जब तक प्लांट कंपलीट नहीं होगा हम लाइन नहीं जोड सकते। हम कोशिश कर रहे हैं योजना जल्द से जल्द संपन्न हो। केजी सक्सेना, परियोजना अधिकारी शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!