शिवपुरी। सोमवार को भरी दोपहरी एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर बैंक से सामने खडे ठेलो से सब्जी खरीदने लगी तभी किसी ने उसके ऊपर मैला फैक दिया। पीछे से एक आवाज आई आंटी आपकी साड़ी पर गंदगी लगी है। महिला ने नोटो से भरी थैली ठेले पर रख दिया और गंदगीं को साफ करने लगी। और उसके नोटो से भरी थैली गायब हो गई।
घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है ग्राम करसैना की रहने वाली हेमलता पत्नी स्व:् रामस्वरूप धानुक झांसी तिराहा स्थित एसबीआई की ब्रांच से 12 हजार रुपए निकालकर एक थैली में रखकर बाहर आईं और नजदीक खडे सब्जी के ठेले पर सब्जी खरीदने लगीं इसी दौरान उनकी साडी पर बिस्किट का घोल किसी ने डाल दिया और उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए गंदगी लगी होने की बात कही।
महिला ने रुपयों की थैली सब्जी के ठेले पर रख दी, और यह कथित गंदगी साफ करने लगी और इसी बीच अज्ञात युवक 12 हजार रुपए से भरी थैली लेकर भाग गया हेमलता के अनुसार थैली में 500 के 4 नोट सहित 10 हजार रुपए की 100-100 के नोटों की गड्डी थी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।