एसपी ने ली लापता आरक्षक के परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल शाम को शिवपुरी समाचार डाट कॉम ने 1 वर्ष से लापता पुलिस वाला,पत्नि ने छोडी आस, मांगी नोकरी यो पेंशन शीर्षक से खबर प्रकाशित की इस खबर पर शिवपुरी एसपी मों.युसूफ ने कहा है कि जब लापता आरक्षक का पता नही चल पता उसके परिवार का पूरा खर्चा में वहन करूगां। 

जैसा कि विदित है कि शिवपुरी के देहात थाना से खनियांधाना स्थानांतरण के महज 20 दिन बाद 8 अगस्त 2014 को प्रधान लाऊराम भगत अचानक गायब हो गया। और पत्नि का गायत्री भगत का कहना है कि 8 अगस्त को उसकी उसके पति से अंतिम बार मोबाईल से बात हुई थी। 

गायब आरक्षक की पत्नि का कहना है कि पुलिस की तो छोडे उसके ससुराल और मायके वाले ाी उसकी मदद नही कर रहे है। अब वह आरक्षक के वापस आने की उ मीद छोड चुकी है ओर पुलिस विभाग से पेंशन या नौकरी मांग रही है। 

हमारे संवाददाता ने कहा विभाग आपकी क्या मदद कर रहा है तो उसने कहा कि विभाग ने तो उसका सरकारी क्वार्टर तक खाली कराने का नोटिस भेज दिया था। जिले में ईतनी सारी पुलिस फोर्स होने के बाद भी मेरे पति को तलाश नही कर पा रही है। मेर पति को जमीन निगल गई या आसमान खा गया। 

आरक्षक पत्नि को कहना है था कि मुझे अब अंतिम आस जिले के एसपी बचे है अभी उन्होने मुझे खर्चे के पैसे दिए और हर संभव मदद करने को कहा है। यह खबर प्रकाशित होने के बाद जिले के एसपी शिवपुरी ने इस खबर को गंभीरता से लेते हुए  उसके परिवार के बच्चो के शिक्षा और भरण पोषण की जि मेदारी ली है। 

किसा पुराने पत्रकार ने लिखा था कि कम मिलती है पुलिस को शाबासी, मिलती है सिर्फ गालीयां । इस अमिट लिखे लेख को एसपी शिवुपरी ने बदल दिया शाबासी छोड़ो पिछले 1 वर्ष से लापता आरक्षक का परिवार उनको रोज दुआए देगां।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!