देर रात बाईपास रोड पर 1.80 लाख की लूट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सीवर प्रोजेक्ट का काम कर रहे कर्मचारियों की मारपीट कर अज्ञात बाईक सवार युवको ने 1.80 लाख रूपए लूटने की खबर आ रही है। बताया गया है कि  बदमाशो ने जेसीबी के कांच तोडऩे सहित एक बाईक की भी तोडफोड कर दी है। 

जानकारी के अनुसार ग्वालियर वायपास पर पाराशर फार्महाऊस के पास सीवर प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। मंगलवार की देर रात यहां 5 बाईको पर 10 से लेकर 15 अज्ञात युवको ने यहां सीवर प्रोजेक्ट का कार्य कर रहे कर्मचारियों की मारपीट शुरू कर दी और जेसीबी सहित एक बाईक की तोडफोड कर दी। 

इस मारपीट से बचने के लिए कंपनी के कर्मचारी अपने पास में ही रहने वाले कमरे की ओर भागे तो ये अज्ञात युवक उनके कमरे मेें भी पहुंच गए और कमरे में रखी अलमारी से 1.80 लाख रूपए लूट ले गए। 

किसी तरह से कंपनी के कर्मचारी अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली पुलिस को पूरा मामला बताया। कोतवाली पुलिस ने जेबीसी ड्रायवर धमेन्द्र सिंह की रिर्पाेट पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!