ITBP ने मनाया लौह पुरुष पटेल का जन्मदिन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी. भारत तिब्बत सीमा पुलिस करैरा के सपोर्ट वाहिनी में लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई जिसमें  सपोर्ट वटालियन के कमान्डेट जी. सी. पुरोहित द्वारा वाहिनी के सभी जवानो को सुबह शपथ दिलाकर शाम को एक रैली का आयोजन किया गया। 

रैली सपोर्ट वाहिनी से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो शिवपुरी झाँसी रोड ,बीज भंडार नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, गणेश चौक कच्ची गली होते हुए पुन: वाहिनी कें पस में पहुंची। रैली का उद्देश्य कस्बे वासियों में राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था। 

कार्यक्रम में सहायक सेनानी महावीर सिंह नेगी, सहायक सेनानी राजेंन्द्र राजपूत, अलोक कुमार, सूबेदार एस.नरू सहित् वाहिनी के सभी जवान उपस्थित थे।

शासकीय सेवकों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। 

इस मौके पर अपर कलेक्टर जेड.यू.शेख, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्रीमती नीतू माथुर, डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

मना राष्ट्रीय संकल्प दिवस 
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर 2015 प्रदेश सहित जिला मु यालयों पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें स्थानीय प्रशासन द्वारा रैलियों का आयोजन किया किया। 

रैलियों में राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाषण/व्या यान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!