शिवपुरी। आज दोपहर सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के भूरा खो के पास एक यात्रियों से भरी बस सामने से आ रहे डम्फर से बचने के चक्कर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।
जिनमें से दो यात्री जिला चिकित्सालय में स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। जबकि चार अन्य घायल यात्री अपनी सुविधा अनुसार निजी अस्पतालों में इलाज के लिए घटना स्थल से रवाना हो गए थे। जिस कारण उनके नाम ज्ञात नहीं हो सके है। बताया जाता है कि बस में 35 से 40 की संख्या में यात्री सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे एबी रोड़ पर स्थित भूरा खो के पास सिंह ब्रदर्स की बस क्रमांक एमपी 07 पी 0997 सामने से आ रहे ड फर क्रमांक एमपी 39 एच 1779 से बचने के फेर में सड़क से नीचे उतर गई।
घटना के समय बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे हुए थे। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई। हालांकि 6 यात्री अवश्य इस घटना में घायल हो गए है। जिनको मामूली चोटें आई हैं।
6 घायलों में से चार घायल यात्री अपनी सुविधा के अनुसार अन्य चिकित्सालयों में उपचार करा रहे हैं। जबकि दो यात्री कल्याण सिंह पूत्र ज्ञानी धाकड़ उम्र 55 वर्ष निवासी पाटन थाना बमौरी और श्यामसुन्दर पुत्र दामोदर प्रसाद शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी धौलागढ़ जिला चिकित्सालय में इलाज करा रहे हैं।
दोनों घायलों को 108 ए बूलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।