वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सांवलदास गुप्ता की पत्नि का निधन, शोक संवेदना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी सांवलदास गुप्ता की धर्मपत्नि और शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता की माँ श्रीमती गोमती देवी का आज सुबह निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थी। श्रीमती गुप्ता सुबह साढे 5 बजे तक पूरी तरह स्वस्थ थीं। अचानक उनकी मृत्यु हो गई।

उनका अंतिम संस्कार आज मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया। जिसमें बड़ी सं या में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, समाजसेवियों और राजनेताओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रीमती गुप्ता के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ सिंह यादव, रामसिंह यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, राकेश जैन आमोल, मुन्नालाल कुशवाह, विजय शर्मा, अन्नी शर्मा, विनोद धाकड़, एनपी शर्मा, पारम रावत, डॉ.रामकुमार शिवहरे, राजेन्द्र मजेजी, अशोक कोचेटा, दीपक गोयल, मुकेश गोयल, प्रहलाद भारती, देवेन्द्र जैन, जितेन्द्र जैन, रामशरण अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, तेजमल सांखला आदि ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!