घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-थाना इंदार क्षेत्र में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और उस घर का ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लगभग हजारों रूपये की चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए। 

बाद में पीडि़त ने पुलिस थाना पहुंचकर अपने घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार थाना इंदार में फरियादी कमल सिंह पुत्र उधम जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम थाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि लगभग 11 बजे उसके घर में किन्हीं अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया। 

घर में ताला लगा हुआ था जिसे अज्ञात चोरों ने तोड़ा और घर में घुसकर सामान बिखेर दिया, खाना-तलाशी के दौरान चोरों के हाथ नगदी व जेवर सहित लगभग 17 हजार रूपये का माल हाथ लगा, जिसे समेटकर वह फरार हो गए। पीडि़त को जब जानकारी लगी तो वह घर के हालात को देखकर समझ गया और सीधे पुलिस थाना इंदार पहुंचकर अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 457,380 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!