शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम हुकुमपुर निवासी अरविन्द्र पाल को कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फरियादी शोभाराम पुत्र मोतीराम पाल उम्र 47 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा बेटा अरविन्द्र पाल उम्र 22 साल अपनी मोटर साईकिल से अपने गांव से पिछोर की ओर जा रहा था।
तभी हुकुमपुरा रोड़ पर कोई अज्ञात वाहन चालक ने उसकी मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।