शिवपुरी। पिछोर नपं में अतिक्रमण के तोडने के विवाद में महिला द्वारा अग्रिस्नान करने के मामले में नपं अध्यक्ष पर शिवपुरी कोतवाली में मामला दर्ज होने के समाचार मिल रहे है।
जानकारी के अनुसर आज पिछोर नपं के वार्ड क्रंमाक 14 में निवास करने वाली महिला मीना पत्नि मनोज कोली ने अतिक्रमण के विवाद को लेकर अग्रिस्नान कर लिया।
उक्त महिला ने इस आत्महत्या के लिए दोषी पिछोर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाराशर को ठहराया। पिछोर से शिवपुरी अस्पताल में रैफर किए जाने के बाद महिला द्वारा दिए गए मरणासन्न कथन में पिछोर नंप अध्यक्ष और कांग्रेस नेता संजय पाराशर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
थाना कोतवाली ने इन कथनो के आधार पर पिछोर नपं अध्यक्ष संजय पाराशर पर भादवि की धारा 306,511 के तहत मामाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।