शिवपुरी। शिवपुरी में बदमाशों को पुलिसिया संरक्षण की मुंबईया स्टाइल सामने आ रही है। एक मामले में बदमाशों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की। भाई ने मना किया तो उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी से शिकायत की तो क्रॉस क्रेस फाइल कर लिया।
जानकारी के मुताबिक सोनू कुशवाह के घर में एक दुकान है जहां पर घर की युवतियां बैठती है। सोनू के पड़ौस में रहने वाले हृदेश पुत्र महेश गौतम व रीतेश, भारत आए दिन दुकान पर बैठी युवतियोंं को देख फब्बिता कसते थे।
इसी बात पर आज सुबह दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिस पर से हृदेश, रीतेश, महेश व भारत ने मिलकर सोनू व उसके परिजनो जगन्नाथ तथा द्रोपा पर बके से हमला बोल दिया।
इस घटना में द्रोपा व जगन्नाथ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जब पीडि़त पक्ष कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखने से ही मना कर दिया लेकिन जब पीडि़त पक्ष ने मामले की जानकारी फोन पर एसपी को दी जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी।
पीडि़त पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने जबरन उन पर भी मुकदमा दर्ज किया है जबकि उनके घर के लोग इस घटना में घायल हुए है और सामने वाले पक्ष से कोई घायल नही है। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।