शिवपुरी। शहर में इन दिनों मोटर साईकिल चोर गिरोह सक्रिय बना हुआ है। कल 3 अलग-अलग स्थानों से चोरों ने 3 मोटर साईकिल चोरी कर ली। इन बाईको की चोरियों को देखकर लगता है कि जैसे पुलिस का चोरो के लिए कोई ऑफर चल रहा हो।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह 11:30 बजे गिर्राशरण श्रीवास्तव के मकान के पास महल के पीछे से राजेन्द्र पुत्र आनंद श्रीवास्तव की मोटर साईकिल न बर एमपी 33 एमसी 0702 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।
वहीं दूसरी घटना शाम 7.15 बजे गिर्राज मैरिज गार्डन के सामने घटित हुई जहां से अज्ञात चोरों ने पदमा चौबे की मोटर साईकिल नंबर एमपी 07 एमएस 8612 चोरी कर ली।
जबकि तीसरी मोटर साईकिल रात्रि 7:45 पर चोरी कर ली। आर्य समाज मंदिर के पास गली में सिरसौद में रहने वाले नितिन पुत्र श्याम बिहारी शर्मा किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।
रोज की तरह आज सुबह करीब 10 बजे नितिन की काले रंग की बाइक क्रंमाक एमपी 33 एमके 1137 घर के बाहर रखी थी। उसे कुछ देर में ही अज्ञात चोर चुराकर ले गए।
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ महिनो में दर्जनो की सं या में बाइक चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही करती और चोर बेखौफ अंदाज में यह घटनाएं कर रहे है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।