सिंधिया की जनअक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस ने की बैठक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आने वाली 17 तारिख को स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में होन वाली जनआक्रोश रैली को लेकर कल जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने इसआंदोलन की सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की।

जिसमें उन्होंने कहा कि जनाक्रोश रैली में 25 से 30 हजार लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है और कांग्रेस कार्यकर्ता इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट जायें।

बैठक में सुझाव दिया गया कि पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अधिक जि मेदारी दी जाये। हालांकि बैठक में नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह को खासतौर पर निशाना बनाने की कोशिश की गई।

जिस पर रामसिंह यादव ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि किसी को टारगेट बनाने के स्थान पर आंदोलन की सफलता के लिए कांग्रेसियों को जुटना चाहिये तथा इसमें तन मन धन से  सहयोग करना चाहिये।

बैठक में हालांकि पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, जगमोहन सिंह सेंगर, खलील खांन, रामकुमार शर्मा, अन्नी शर्मा आदि की अनुपस्थिति रही, लेकिन सफाई देते हुए हरवीर सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस अनुपस्थिति के कोई राजनैतिक अर्थ नहीं है।

क्योंकि बैठक 4 बजे बुलाई गई थी और कांग्रेसजनों को एक घंटे पहले तीन बजे सूचित किया गया था। बहुत से कांग्रेसी श्राद्ध कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच पाये।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!