किसानों के समर्थन में आए सिंधिया, 17 को होगा आंदोलन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 17 अक्टूबर को शासन और प्रशासन के खिलाफ मुख्य रूप से शिवपुरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

इस आंदोलन के तहत तात्याटोपे पार्क में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी तथा इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से जनाक्रोश रैली निकाली जाकर कलेक्ट्रेट में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस के इस आंदोलन में 25 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कल जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी।

कांग्रेस के जिला मु यालय पर इस बड़े आंदोलन की रूप रेखा बना रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिवपुरी जिला इन दिनों शासन तथा प्रशासन की अनदेखी के कारण अनेक समस्याओं से जूझ रहा है।

जिले में इस बार कम वर्षा होने से फसलें तवाह हो गई हैं और किसान भुखमरी की स्थिति में पहुंच गया है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। न तो शिवपुरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है और न ही किसानों की फसल का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित किया जा रहा है।

विद्युत की अव्यवस्था भी तहस-नहस है। मनमाने बिल उपभोक्ताओं को दिये जा रहे हैं। ऐसे मीटर उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में लगाये गए हैं जो खपत से अधिक रीडिंग बता रहे हैं।

पानी और सड़क की समस्या के कारण भी जनजीवन परेशान बना हुआ है। इनके विरोध में कांग्रेस 17 अक्टूबर को एक बड़ा जनांदोलन शिवपुरी जिले में आयोजित कर रही हैं। जिसका नेतृत्व श्री सिंधिया करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!