शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा में बीती रात एक युवक ने अपने पड़ौस में रहने वाली एक महिला का बलात्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुरा में रहने वाली एक 24 साल की महिला अपने घर में अकेली थी और उसका पति पास के गांव चिन्नौदी में गया हुआ था।
इसी दौरान पास में रहने वाला युवक महेन्द्र उम्र 28 वर्ष पुत्र लखन लोधी महिला के घर में घुस गया और महिला का बलात्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक साल पूर्व में ही आरोपी युवक ने ऐसी की घटना को उक्त महिला के साथ अंजाम दिया था लेकिन बाद में राजीनामा कर लिया गया था लेकिन आज फिर यह घटना हुई तो पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।