पति-पत्नि विवाद: दमाद ने मारी ससुर को गोली, ससुर मरणासन्न

Updesh Awasthee
0
दिनारा/शिवपुरी। दिनारा कस्बे में आज सुबह हाइवें पर एक बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक ने अपने ही ससुर में पीछे से गोली मार दी। गोली ससुर को चीरती हुए निकल गई।

घटना के बाद ससुर को इलाज के लिए झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद दामाद मौके से फरार हो गया वही पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के पीछे दामाद का अपनी पत्नी के बीच कई दिनो से विवाद होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम छितीपुर में रहने वाले युवक कोमल का अपनी पत्नी रोशनी से कई दिनो से विवाद चल रहा था। लेकिन आज सुबह कोमल ने अपने ससुर कमलेश जाटव को जो कि ग्राम जुझाई में रहता है से कहा कि तुम अपनी बेटी को ले जाओ जिस पर से कमलेश अपने साले जगदीश के साथ दो बाइको से बेटी को लेने के लिए ग्राम जरगुवा तक पहुंच गया जहां कमलेश को उसका दामाद व बेटी मिल गई।

जिस पर से एक बाइक पर दामाद व ससुर सवार हो गए वही दूसरी बाइक पर रोशनी व उसका मामा जगदीश। दोनो कुछ दूरी तक ही आगे हाइवें पर चले और इसी बीच थनरा तिराहे पर दामाद कोमल ने बाइक चला रहे अपने ससुर कमलेश में पीछे से कट्टे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

बाद में कमलेश को गंभीर हालत में झांसी के अस्पताल में ार्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!