शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेंत्र स्थित इंद्रा नगर में विधायक केपी सिंह की कोठी के पीछे आज शाम को कचरे में लगी आग पास में रखी एक गामा गाड़ी तक पहुंच गई और वाहन आग में धू-धूकर जल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शाम को इंद्रा नगर में सफाईकर्मी ने कचरा एकत्रित कर उसमें आग लगा दी। कचरे से कुछ दूरी पर वहां रहने वाले तनु भार्गव की गामा गाड़ी रखी हुई थी।
आग धीरे-धीरे वाहन तक पहुंच गई और देखते-देखते पूरा वाहन आग में जल गया। हालांकि वाहन मालिक व आसपास के लोगो ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन तब तक वाहन काफी जल गया था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।