भाजपा संगठन चुनाव: खुलकर आ सकती है गुटबाजी, टांग खिचाई शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले का भाजपा का हर छोटा बडा नेता अभी होने वाले संगठन के चुनाव में व्यस्त है। पार्टी की भी चुनावों को लेकर पार्टी की भी गतिविधियां तेज हो गई है। इस सगंठन के चुनाव के कारण भाजपा अभी दो गुटो में साफ बटी हुई दिखाई दे रही है।

 जिले के 15 मंडलों पर इस समय वार्ड समितियों के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इन वार्ड समितियों के चुनाव को लेकर सभी मंडलों में नेताओं के बीच खेमेबाजी भी शुरू हो गई है। संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया खेमे के नेता सक्रिय हो गए हैं।

इन मंडलो पर है यशोधरा खेमे की नजर
शिवपुरी शहर, ग्रामीण और खोड मंडल में यशोधरा गुट के ही मंडल अध्यक्ष बनने की संभावनाएं ज्यादा हैं। यहां चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति में यशोधरा खेमे की चली है।

जिसमें शिवपुरी में प्रहलाद भारती, ग्रामीण में महामंत्री ओमी गुरू और खोड में धैर्यवर्धन शर्मा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। अब तीनों मंडलों व वार्ड समितियों के अध्यक्ष के चुनाव में भी यशोधरा समर्थकों को ही तवज्जो दिए जाने की रणनीति है।

यह हो सकती है तोमर खेमे की ताजपोशी
जिले के करैरा, पोहरी, सतनवाड़ा, पिछोर, खनियाधाना, बामौरकलां, कोलारस, बदरवास, रन्नौद में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का खेमा संगठन चुनाव पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा है और इसी क्रम में यहां पर चुनाव अधिकारी भी इसी खेमे के बनाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में आने वाले पोहरी, करैरा, बैराड़, सतनवाड़ा मंडल में उनकी मर्जी से ही अध्यक्ष की तैनाती होगी। इसके लिए सर्व स मति पर ही जोर है।

यह है चुनावी कार्यक्रम
भाजपा संगठन के चुनाव में 5 अक्टूबर तक मतदान केंद्र स्तर की समितियों का चुनाव हो जाएगा।  5 से 20 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है परन्तु माना जा रहा है कि पार्टी रंघुवंशी को की रिपीट कर सकती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!