महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 13 से

शिवपुरी। अग्रवंश के प्रेरणता महाराज अग्रसेन की जयंती शिवपुरी में अग्रवाल समाज द्वारा 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बड़ी धूम धाम के साथ मनाई जाएगी। महोत्सव के प्रथम दिन उदघाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

वहीं 11 अक्टूबर को गरबा डांडिया एवं प्रतिभा स मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित होगा और 12 अक्टूबर को पुरूस्कार वितरण किये जाएंगे और रात्रि 8 बजे एक शाम सांवरे के नाम कार्यक्रम होगा।

जिसमें साध्वी पूर्णिमा पूनम दीदी अपनी प्रस्तुति देंगी। 13 अक्टूबर दोपहर 11 से 3 बजे तक मध्यदेशी अग्रवाल समाज का सहभोज कार्यक्रम होगा और शाम 6 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

14 अक्टूबर को समाज की आमसभा एवं वार्षिक चुनाव संपन्न होगा। उक्त जानकारी मध्यदेशी अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित प्रेस वर्ता में समाज के अध्यक्ष राकेश गर्ग टिल्लू ने दी हैं।

यह कार्यक्रम होंगे आयोजित
आठ अक्टूबर को शाम 7 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे मैचिंग प्रतियोगिता, मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा द्वारा की जाएगी। दोपहर 3 बजे सब्जी, फल, फूल से रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवाल समाज महिला समिति द्वारा किया जाएगा।

शाम 5 बजे अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा हाउजी प्रतियोगिता का कार्यक्रम कराया जाएगा। रात्रि 8 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी। 10 अक्टूबर को मेंहदी सजाओ, स्वादिष्ट व्यंजन बनाओ, मिश अग्रवाल, आजा धूम मचाले डांस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

11  अक्टूबर को प्रात: 8 बजे अग्रवाल वेलफेयर एवं म.प्र. अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रवाल वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली के बाद रक्तदान शिविर और अग्रवाल फनफेयर मेला लगाया जाएगा। जिसमें स्टॉल लगाने हेतु 100 रूपए प्रति स्टाल का शुल्क निर्धारित किया गया है।

 जिसमें आवंटन के लिए प्रथम आओ एवं प्रथम पाओ की नीति रखी गई। रात्रि में लक्की ड्रॉ का आयोजन मेले में किया जाएगा। जिसके पुरूस्कारों का वितरण ड्रॉ के बाद रात्रि 8 बजे होगा। कार्यक्रम में आओ खेलें खेल बच्चों के लिए, सब खेलों सब जीतो का आयोजन भी होगा। शाम को प्रतिभा स मान समारोह के बाद गरवा डांडिया का आयोजन अनाज मंडी प्रांगण में किया जाएगा।

12अक्टूबर सोमवार को दोपहर से कार्यक्रमों का आगाज होगा जिनमें तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, महादेव का तांडव नृत्य, चेयर रेस, मटकी फोड़ प्रतियोगिता शामिल है।

प्रतियोगिताओं के बाद शाम 7 बजे पुरूस्कारों के वितरण किये जाएंगे और रात्रि 8 बजे से एक शाम सांवरे के नाम भजन संध्या आयोजित होगी।

जिसमें अंतर्राष्ट्रीय याति प्राप्त साध्वी पूर्णिमा पूनम दीदी अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। समारोह के अंतिम 13 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

जो मध्यदेशी अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर एबी रोड़, माधव चौक, सदर बाजार, कस्टमगेट, आर्य समाज रोड़, न्यूब्लॉक चौराहा, भैरोबाबा मंदिर, धर्मशाला रोड़ होते हुए वापस मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचेगी।

इस दौरान शहर भर में रैली का भव्य स्वागत स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जाएगा और जगह-जगह आतिशबाजी चलाई जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मध्यदेशी अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। प्रभात रैली के पश्चात महाराजा अग्रसेन की महाआरती एवं सहभोज का कार्यक्रम होगा।