निकाली आरक्षण विरोधी रैली: ये देश नहीं बंटने देंगे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जाति विशेष को आरक्षण देने के खिलाफ शहर में आंदोलन शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहली बार आरक्षण विरोधी मंच के युवाओं ने न सिर्फ रैली निकाली बल्कि नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

आरक्षण के खिलाफ क्षत्रिय युवा महासभा के युवा सुबह 10 बजे तात्याटोपे समाधि स्थल पर एकत्रित हुए थे। जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में सभी ने महल रोड होकर कलेक्टोरेट तक रैली निकाली।

इस दौरान सभी युवक आरक्षण विरोधी मंच की टोपी पहने हुए थे। युवकों ने रैली के दौरान आरक्षण बंद करो के नारे भी बुलंद किए। अंत में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में आरक्षण को देश के लिए घातक करार दिया।

इससे धर्मवाद, जातिवाद बढ रहा है। इससे देश के विभाजन का खतरा भी पैदा हो गया है। विभाजन नही तो लोगो के मन में तो देश को बाटने जैसी स्थिती हो गई है और यह आने वाले समय में हमारे देश के लिए खतरा है।

आरक्षण विरोधी मंच ने सभी जातियों को सरकारी नौकरी या प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन के लिए दिए जा रहे आरक्षण को तत्काल समाप्त करने की मांग की है।

साथ ही कहा कि यदि आरक्षण देना है तो वह आर्थिक आधार पर होना चाहिए। आरक्षण विरोधी मंच के सदस्य तात्याटोपे समाधि स्थल से कलेक्ट्रोरेट महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने जाते हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!