पुलिस व प्रशासन की टीम ने पकड़े रेत से भरे तीन डंपर, एक ट्रॉली भी

0
शिवपुरी/अमोला। पुलिस व प्रशासन की रेत माफियाओं पर कार्रवाई करने के बाद भी रेत माफियाओं द्वारा यह गौरखधंधा बंद होने का नाम नही ले रहा।

इसी क्रम में बीती रात एसडीओपी व एसडीएम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अमोलपठा क्षेंत्र के उकायला के पास से तीन रेत से भरे डंपर व एक ट्रॉली पकडऩे की कार्रवाई को अंजाम दिया जो कि रात में अवैध रूप से राजस्व की जमीन से रेत भरने का काम कर रहे थे।

पुलिस टीम को देखकर डंपर चालको ने रेत को मौके पर ही जमीन पर उड़ेल दिया लेकिन टीम तीनो डंपर सहित ट्रैक्टर को अमोलपठा पुलिस चौकी ले आई। फिलहाल जप्ती कर मामला माइनिंग विभाग को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए बीती रात एसडीओपी सीबीएस रघुवंशी व एसडीएम सुनील जैन ने पुलिस टीम के साथ बीती रात उकायला क्षेंत्र में दबिश दी तो वहां पर रेत माफिया रमाकंात पुत्र रामनिवास शर्मा के दो डंपर सहित एक धर्मेन्द्र का डंपर रेत से भरा हुआ खड़ा था।

पुलिस टीम देखकर डंपर चालको ने रेत को वही फैला दिया और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इसके अलावा एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!