शिवपुरी. कोतवाली क्षेत्रातंर्गत ग्राम रातौर और भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमेरा में बीते रोज महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस मामले की शिकायत महिलाओं द्वारा थानों में दर्ज कराई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना (परिवर्तित नाम) उम्र 22 वर्ष निवासी रातौर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मैं अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी दीपक धाकड़ घर पर आया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा जब मैने इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323, 506 वी 294 का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। वहीं एक दूसरी घटना में भौंती थाने के ग्राम बमेरा में घटित हुई जिसमें सीमा उम्र 25 वर्ष ने थाने में अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि आरोपी कल्लू केवट ने रास्ते में मेरा बुरी नियत से राह चलते में मेरा हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों मामला में धारा 354 का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।