शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के बिलुखो फाटक पर बीती रात्रि एक ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहे एक ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 1549 के चालक भगवानदास पुत्र उत्तम सिंह यादव उम्र 45 वर्ष निवासी काकोली ऊटीला जिला ग्वालियर द्वारा सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे ट्रक चला रहा भगवान दास की घटना स्थल पर ही मौैत हो गई। घटना रात्रि 12:30 बजे से 1 बजे के बीच घटित हुई। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और मृत ड्राईवर को पीएम हाउस पर पहुंचाया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।