शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेरजा में एक नवविवाहिता ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया हैं।
पुलिस ने फरियादी सुखिया पत्नि विजय प्रजापति उम्र 20 वर्ष की शिकायत पर से आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 34 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सुखिया का विवाह बेरजा निवासी विजय प्रजापति के साथ हुआ था। लेकिन विजय प्रजापति अपनी पत्नि को प्रतिदिन दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करता रहा।
इस बात से परेशान होकर महिला बैराड़ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।