एसपी ने रात्रि में ऑटो वालो की क्लास, चैक किए होटल और लॉज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी ने रेलवे स्टेशन पर बस स्टेण्ड पर सुरक्षा का जायजा लिया, जहां रेलवे स्टेशन पर एसपी ने ऑटो चालकों से पूछताछ की और उनको निर्देशित किया।

एसपी शिवपुरी ने  कोतवाली टीआई संजय मिश्रा को निर्देश दिए कि रात्रि में संचालित होने वाले ऑटो चालकों की पहचान की जाए, साथ ही ऑटो चालकों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी एकत्रित की जाएं वहीं ऐसे ऑटो चालकों को चिन्हित किये जाएं जो रात्रि में शराब का सेवन कर ऑटो चलाते हैं। 

ऐसे ऑटो चालकों को रात्रि में ऑटो चलाने की परमिशन नहीं दी जाएगी। वहीं 50 ऑटो चालकों को रात्रि में ऑटो चलाने के लिए नाइट कार्ड जारी किया जाएगा। वहीं ऑटो चालक ऑटो चला सकेंगे। 

ऐसे ऑटो चालकों को चिन्हित करने के लिए सूबेदार पुरुषोत्तम विश्रोई को यह काम एसपी द्वारा सौंपा गया है। 
रेलवे स्टेशन के बाद एसपी ने बस स्टेण्ड का भी भ्रमण किया जहां ठहरने वाले लोगों की तलाशी ली, साथ ही वहां के होटलों और ढाबों की तलाशी ली और उन्हें भी निर्देशित किया कि बिना किसी पहचान पत्र के किसी भी यात्री को वहां न ठहराया जाए। इसके बाद पोलोग्राउण्ड सहित गांधी पार्क का भी एसपी ने निरीक्षण किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!