चिंताहरण मंदिर पर धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को शहर सहित अंचलभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवपुरी में चिंताहरण मंदिर पर जन्माष्टमी का कार्यक्रम मनाया जायेगा।

जहां भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों का चित्रण होगा, वहीं जन्माष्टमी को प्रात: 7.30 बजे से अखण्ड रामायण का पाठ होगा जो निरंतर चलेगा। शाम 7.30 बजे सुंदरकाण्ड का पाठ होगा एवं भजन संध्या भी आयोजित होगी।

रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा और भगवान की महा आरती होगी। रविवार 6 सित बर को प्रात: 9 बजे से पाठ का समापन हवन शांति और पूर्णाहुति होगी और दोपहर 12 बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रीराम भक्त परिवार द्वारा किया जा रहा है।

शिवपुरी में चिंताहरण मंदिर के साथ-साथ राधाकृष्ण मंदिर सदर बाजार सहित अनेकों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहीं कोलारस में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।

चिंताहरण पर आयोजित होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म के पश्चात उन्हें माखन मिश्री, धनियां पंजीरी का प्रसाद का भोग लगाया जाएगा और उक्त प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया जाएगा। श्रीराम भक्त परिवार के सदस्यों ने आयोजित होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव में अधिक से अधिक सं या में भक्तों से उपस्थित होने की अपील की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!