शिवपुरी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों से बातचीत की।
इसी क्रम में शिवपुरी में स्कूली छात्र-छात्राएं भी संवाद में शामिल थी जिसमें शासकीय, अद्र्धशासकीय स्कूलों को टीव्ही डीटीएच से जोड़ा गया था वहीं जिन स्कूलों में टीव्ही की व्यवस्था नहीं थी उन स्कूलों में रेडियो/ट्रांजिस्टर की व्यवस्था की गई। जिसके माध्यम से बच्चों को प्रधानमंत्री की बात सुनाई गई। शहर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय छावनी सहित प्राथमिक विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।