शिवपुरी। फिजीकल पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत कमलागंज में कल रात एक महिला अपने घर में फांसी पर लटक गई। पुलिस में फरियादी हरि पुत्र मंटू खटीक द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार कल महिला उर्मिला पत्नी चंद्रभान खटीक अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि महिला ने आत्महत्या की है या हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।