शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत वीर सावरकर पार्क के पास स्थित शराब की दुकान पर कार्य करने वाले एक कर्मचारी की कल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहना निवासी बालगोविंद पुत्र कुंवरपाल कुशवाह शराब की दुकान में बेहोशी की हालत में कल पड़ा हुआ जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले को पुलिस संदेह की नजर से देख रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।