समाज के विकास में भागीदारी निभायें: महामंडलेश्वर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दशनामी युवा जागृति मंच के तत्वाधान में गोस्वामी समाज का विशेष अधिवेशन बीते रोज मानस भवन में आयोजित किया  गया। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद महाराज ने की।

इस दौरान कार्यक्रम के मु य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने उपस्थित लोगों को अपने आर्शीवचन दिये। कार्यक्रम के अंत में जिले की कार्यकारिणी की घोषणा मंच से की गई।

मंच पर आसीन विभिन्न प्रांतों से आये पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर स मानित किया गया। इस मौके पर काफी सं या में गोस्वामी समाज की महिलायें व पुरूष उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मु य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी शिव स्वरूपानंद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। महामंडलेश्वर महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि युवा वर्ग शिक्षा के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज के विकास में भागीदारी निभायें। तभी समाज का विकास संभव हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद ने कहा कि कुरीतियों को त्यागें एवं संगठित होकर कार्य करें।

विशाल अधिवेशन में विभिन्न प्रांतों से आये पदाधिकारियों ने समाज के लिए विकास के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किये एवं फिजुल खर्ची, दहेज, बेटी बचाओ आदि विषयों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन राजू गिरी ने आभार प्रदर्शन विनोदपुरी ने किया।

जिले की कार्यकारिणी की हुई घोषणा
गोस्वामी समाज के जिलाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि अधिवेशन में जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंच से की गई।

जिसमें उपाध्यक्ष राजू गिरी, सुरेश गिरी, सचिव रामस्वरूप कुंअरपुर, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप गिरी, संगठन मंत्री मोहन गिरी, किशोरपुरी, प्रचार मंत्री कल्याणपुरी सेसई, योगेन्द्र भारती, कार्यवाहक अध्यक्ष गोपालपुरी, जिला संयोजक नारायणपुरी, रामप्रसाद गिरी भटनावर, हरीचरण भारती, राजेश गिरी जामखो, दयागिरी, प्रहलाद गिरी कुंअरपुर वाले, सहित आमंत्रित सदस्यों में महेशपुरी लुधावली, नरेन्द्र पुरी खरई, महेन्द्र गिरी, चन्द्रशेखरपुरी, अवधेशपुरी, को मनोनीत किया गया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष महादेवी गोस्वामी समोहा वालों को बनाया गया है। लक्ष्मणपुरी कोलारस मंडल अध्यक्ष, करैरा से महेशपुरी समोहा, पिछोर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायणपुरी, व पोहरी से भगवान गिरी, दुल्हारा को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!