शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में विगत दिवस दोपहर के समय एक पड़ोसी ने घर में घुसकर बालिका के साथ अश्लील छेडख़ानी कर दी। बालिका के चीखने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 451, 354, 324, 506 भादवि सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका बीते 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे अपने घर पर टीवी देख रही थी और उसकी भाभी पास वाले कमरे में सो रही थी तभी आरोपी रविन्द्र पुत्र शंकर कुशवाह उसके कमरे में घुस आया और बालिका के साथ अश£ील छेडख़ानी कर दी।
बालिका के चींखने पर उसकी भाभी कमरे में आई तो आरोपी रविन्द्र कुशवाह वहां से धमकी देते हुए भाग गया। बदनामी के डर से बालिका और उसकी भाभी ने घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दी।
लेकिन कल बालिका ने हि मत कर परिवारजनों को घटना का विवरण बताया जिस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।