शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में बीती रात्रि एक युवक खेत पर पानी देने के लिए मोटर चला रहा था जहां वह करंट से तारों से उलझ गया और करीब आधे घंटे तक वह तारों से चिपका रहा और जब लाइट चली गई तब वह उन तारों से छूटा।
इस हादसे में उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गये, लेकिन आश्चर्य वाली बात यह है कि आधे घंटे से करंट से चिपके रहने के बावजूद भी उनकी जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज मन पुत्र लाखन सिंह परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी निवासी लालपुर रात्रि करीब 9.30 बजे अपने खेत पर पानी देने के लिए गया हुआ था जहां लगे बोर को चालू करने के लिए उसने स्टार्टर का बटन दबाया तो वह करंट के तारों में उलझ गया और करीब आधे घंटे तक वह वहां तड़पता रहा।
जिससे उसके हाथ बुरी तरह से झुलस गया, लेकिन सुखद पहलू यह रहा कि आधे घंटे बाद लाइट चली गई और युवक करंट के संपर्क से छूट गया और उसकी जान बच गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।