शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ. एस.के.कुमरा के गौतम बिहार कॉलोनी में स्थित घर में आज रात आधा दर्जन नकाबपोश डाकुओं ने धावा बोल दिया।
बताया जा रहा है कि आज अलसुबह लगभग 4 बजे डॉ.एसके कुमरा के गौतम बिहार कॉलोनी में स्थित घर के बहार लगी खिड़की को तोड़कर अज्ञात नकाबपोश डाकुओं ने घर के अंदर दााखिल हो गए।
इस खटपट की आवाज को सुनकर घर के अंदर सो रहे चौकीदार पहलवान सिंह ने यह सोचकर गेट खोला कि डॉ. साहब को कॉल पर लेने अस्पताल से कोई आए है। चौकीदार ने जैसे ही गेट खोला उस के सर पर नकाबपोश बदमाशो ने लोहे के सरिए से वार कर दिया। इस वार से चौकीदार घायल हो गया। नकाबपोश इतने में ही रूके और चोकीदार की डंडो से मारपीट करने लगे इस चीख पुकार में डॉ.कुमरा भी जाग गए और वे दूसरी मंजिल से नीचे की ओर आए।
जैसे ही डॉक्टर ने देखा कि घर में नकाबपोश घुस आए तो डॉ.कुमरा ने भागकर दूसरी मंजिल पर स्थित मेनगेट को बंद कर लिया। नकाबपोश ने उस गेट को तोडने की कोशिश की जब तक डॉ. कुमरा की पत्नि डॉ.वीणा कुमरा ने अपने पड़ौसी साकेत गुप्ता को फोन लगाया इस पर साकेत गुप्ता ने यह जानकारी पुलिस को दी।
तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के सायरन के आवाज सुनकर नकाबपोश बदमाश भाग गए। बताया गया है कि यहं नकाबपोशो की सं या 7 से 8 बताई जा रही है। इनके हाथो में लोहे की रोडे और डंडे थे। इनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।