शिवपुरी पुलिस ने रेप पीड़िता को पीटा, कोरे कागज पर साइन कराए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मारौरा खालसा की नाबालिग बलात्कार व गर्भपात पीडि़ता ने पुलिस पर उसे पीटने और जबरन कोरे कागज पर साइन कराने के आरोप लगाते हुए चाइल्ड लाइन से शिकायत की है।

पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस ने उसे और उसके पिता को जेल भेजने की बात कहकर धमकाया चाइल्ड लाइन ने मामले की शिकायत मु बई हेड ऑफि स में दर्ज कराने की बात कही है वहीं पुलिस अधिकारी इस शिकायत को निराधार और झूठी बता रहे ह।

करीब छह माह पूर्व एक नाबालिग लड़की से गांव के एक युवक अंकित उर्फ छोटू गोस्वामी 19 वर्ष ने बलात्कार किया था जिसमें पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

एक माह बाद पीडि़ता ने सीडब्ल्यूसी को शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी के पिता ने उसका अपहरण कर जबरन गर्भपात करवा दिया गर्भपात कराने वाले मामले की जांच चल ही रही थी, इसी क्रम में मंगलवार को पीडि़ता एक बार फिर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुर्रेशी के पास शिकायत करने पहुंची कि साधु गोस्वामी व उसके परिवार वाले उसे धमका रहे हैं।

बकौल पीडि़ता एसपी ने उसे मामले की सुनवाई के लिए कोतवाली भेज दिया पीडि़ता का आरोप है कि वहां दो महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी मारपीट करते हुए करंट लगाने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की।

पीडि़ता के अनुसार, महिला पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया और जेल भेजने की धमकी भी दी पीडि़ता का कहना है कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके बयान लेने के बाद बयानों पर उसके साइन तो कराए ही, साथ ही एक कोरे कागज पर भी उसके साइन करवा लिए हैं।

पीडि़ता के पिता का भी कहना है कि पुलिस ने उससे भी एक कोरे कागज पर साइन करवा लिए हैं इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने चाइल्ड लाइन को दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।  

इनका कहना है
पीडि़ता की शिकायत निराधार एवं झूठी है, वह सारी शिकायतें अपने पिता के कहने पर दर्ज करा रही है। पुलिस ने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की और न ही पीडि़ता ने मुझे पुलिस द्वारा उसकी मारपीट करने के संबंध में कोई शिकायत दर्ज कराई है।
यूसुफ कुर्रेशी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!