शिवपुरी। राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिलो में स्थित प्राचीन स्मारकों को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। जिसमें शिवपुरी जिले के तहसील कोलारस के ग्राम बूढिऱाई में स्थित जैन मंदिर एवं प्राचीन प्रतिमा और करैरा कस्बा में स्थित किला शामिल है।
राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करने की कार्यवाही राज्य शासन ने मध्यप्रदेश प्राचीन स्मारक पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष की अधिनियम 1964 (क्रमांक 12 सन् 1964) की धारा-3 की उपधारा (3) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए की गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।