शिवपुरी। बदरवास कस्बे के ग्राम खपरया में रहने वाले एक युवक के साथ उसी गांव में रहने वाले कुछ लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के आम रास्ते पर मारपीट कर दी।
पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम खपरया में रहने वाला लक्ष्मण सिंह भील आज सुबह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही नरसिंह भील व भीमला भील ने मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।