शिवपुरी। समान कार्य और समान वेतन को लेकर आज अध्यापको ने धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर परिसर पहुंचकर कलेक्टर के प्रतिनिधि आदिम जाति के जिला संयोजक आईयू खान को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अध्यापको ने समान कार्य के साथ समान वेतन की मांग सहित अन्य मांगो के संबंध में प्रशासन का ध्यान केन्द्रित कराया।
सातवे वेतनमान को लेकर चिंतित अध्यापक सैकड़ो की सं या में ज्ञापन देने पहुंचे। अध्यापको ने बताया कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार सड़ैया, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविन्द अवस्थी, अध्यापक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, धर्मेन्द्र जैन, अरविन्द सरैया, संजय भार्गव, श्रीपत श्रीवास्तव, सुनीज वर्मा, रविन्द्र द्विवेदी, उमेष करारे, वृजेन्द्र भार्गव, मनमोहन जाटव, राजीव बाथम, अनिल अहिरवार, संगीता अहिरवार, गजानंद शर्मा, दिनकर नीखरा, बेदप्रकाश, राजेश खत्री, राकेश फौजदार , रामकृष्ण रघुवंशी ,राजेश चौवे, शिवनाथ सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अध्यापकों के इस जिलास्तरीय आंदोलन मे कर्मचारी नेता राजेन्द्र पिपलौदा ने भी पहुॅचकर अपनी समर्थन दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।