महिला के साथ अश्लील छेड़छाड़, आरोपी फरार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी. जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में पति की गैर मौजूदगी में एक युवक ने विवाहिता के साथ अश्लील छेडख़ानी कर दी। घटना के वक्त आरोपी चुपके से घर में घुसा और महिला पर पीछे से धावा बोल दिया। महिला ने शोर मचाया तो युवक भाग गया।

महिला ने अपने साथ हुई घटना को बाद में पति को बताई और दोनों ने मिलकर पुलिस थाना पिछोर में आरोपी के विरूद्ध छेडख़ानी का मामला पंजीबद्ध कराया। आरोपी फरार बताया जात है।

जानकारी के अनुसार पिछोर क्षेत्र में निवासरत रामसखी पत्नि रामलाल प्रजापति(परिवर्तित नाम) उम्र 26 वर्ष निवासी गरेठा का हार बीती रात्रि को अपने पति की गैर मौजूदगी में अकेली थी।

जब महिला घर में काम खत्म कर अपने कमरे में सोने को गई कि तभी ग्राम गरेठा के ही निवासी आरोपी प्रहलाद लोधी ने बुरी नीयत से रामसखी के कमरे में प्रवेश किया और महिला को पीछे से पकड़ लिया। महिला चीखी चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।

बाद में पति के आने पर रामसखी ने आरोपी प्रहलाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 456,354 ताहि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!