शिवपुरी- थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आने वाले लालमाटी क्षेत्र से एक युवक बीती 31 अगस्त से गायब है। जब युवक नहीं मिला तो पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञत आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार लालमाटी क्षेत्र में निवास करने वाले पहलवान पुत्र अमरजीत रावत का 16 वर्षीय बालक रंजीत सिंह बीती 31 अगस्त की दोप.2 बजे से गायब है। पहलवान ने काफी खोजबीन की लेकिन बालक नहीं मिला थक-हारकर वह पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा और बालक के गायब होने की जानकारी दीयहां पुलिस ने गुम इंसान 53/15 पर जांच की।
जब बालक नहीं मिला तो पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण की धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। पुलिस व परिजन दोनों ही गायब बालक की तलाश कर रहे है लेकिन अभी तक बालक लापता है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।