पिछोर-मायापुर में टे्रकटर-बाईक की भिड़ंत से तीन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर व मायापुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घटनाक्रम में मायापुर में जहां ट्रक की टक्कर से फरियादी घायल हो गया तो वहीं पिछोर क्षेत्र में दो जगह बाईक की टक्कर से युवक घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार मायापुर थाना क्षेत्र में फरियादी हरीसिंह पुत्र कसी आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी तिजारपुर अपने खेत पर जा रहा था। वह रोड़ से गुजर ही रहा था कि तभी उसे मसूरी नामक स्थान पर ट्रेक्टर क्रमांक एम पी 33 एबी 1274 के चालक ने टक्कर मार दी और हरिंसिंह चोटिल हो गया।

जिसे बाद में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मायापुर पुलिस ने धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

पिछोर में बाईक की टक्कर से दो घायल
जिले के पिछोर क्षेत्र में भी दो युवक अज्ञात बाईक चालकों की लापरवाही से हुई टक्कर के कारण घायल हो गए। इस मामले में फरियादी अरूण पुत्र बैजनाथ यादव उम्र 18 वर्ष निवासी विजयपुर अपने किसी काम से क्षेत्र में जा रहा था कि इसी बीस उचे मोटरसाईकिल क्रमांक एम पी 33 एम ई 2373 के अज्ञात चालक ने बाचरौन चौराहे के निकट टक्कर मार दी और मौके से भाग खड़ा हुआ।

बाद में अरूण के पिता ने बालक के साथ पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी प्रकार की एक अन्य घटना में फरियादी प्राण सिंह पुत्र हरनाम सिंह यादव उम्र 46 वर्ष निवासी पहाड़पुर को बाईक क्रमांक एम पी 33 एम सी 1486 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे प्राण सिंह के हाथ-पैर व अन्य जगह चोट पहुंची है। पुलिस ने प्राण सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध धारा 279,337 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!