शिवपुरी। पिछले दिनों सिंधिया की शिवपुरी में घुसकर सिंधिया का मजाक उड़ाने वाले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को जवाब देने के लिए अब सिंधिया भी आमसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा इसी महीने में होगी। इस सभा का नाम 'आक्रोश सभा' रखा गया है।
हालांकि इस सभा को लेकर अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है लेकिन स्थान शिवपुरी शहर निश्चित किया गया है। सेवादल के जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही ने इस संदर्भ में अधिकृत जानकारी दी है। इस सभा में सिंधिया कितना गरजेंगे और किस पर बरसेंगे फिलहाल कहा नहीं जा सकता परंतु मोदी और शिवराज उनके आसान टारगेट होंगे।
शिवपुरी का सवाल फिर वही है जो जावड़ेकर से था। आपकी तू तू मैं मैं शिवपुरी का क्या फायदा। कुछ काम की बातों के लिए भी वक्त निकाल लिया करो।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।