शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहित महिला ने गर्भ ठहरने पर गर्भपात की गोलियों का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया है।
ग्राम बरवटपुरा निवासी सुमन उम्र 25 वर्ष पत्नी अशोक अहिरवार गर्भवती थी। इसी बीच सुमन ने बुधवार की रात गर्भपात की गोलियां खा लीं। गोलियों के सेवन करने के बाद सुमन की हालत बिगडऩा शुरू हो गई।
सुमन को उसके परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। सुमन की हालत गंभीर होने के चलते महिला को ग्वालियर रैफ र कर दिया गया हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य महकमे द्वारा इस तरह की दवाइयों पर प्रतिबंध लगाया गया हैं।
फिर भी मेडिकल स्टोर सहित कई दुकानों पर गर्भपात की गोलियां बेची जा रही हैं। बताया गया है कि यह असुरक्षित गर्भपात की गोलिया 4 सौ रूपए से लेकर 1 हजार रूपए में आसानी से किसी भी मेडि़कल स्टोर पर मिल जाती है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।