गांधी जंयती पर अपने अधिकारो की जंग लडेंगें, जिपं-जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

0
शिवपुरी। जिला पंचायत, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्षों में अधिकार न होने के कारण नाराजगी है। इसलिए वह अब बगावत पर उतर आए हैं। 2 अक्टूबर को भोपाल मेें सभी पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन करेंगे। इसे लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 

आंदोलन में 2 लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधि जुड़ेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत सरपंचों को भी साथ जोडऩे की कवायद शुरू हो गई है। जिपं अध्यक्ष लालबत्ती और वित्तीय अधिकार मांग रहे हैं जबकि जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी अपने अधिकार बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं। 

अध्यक्ष कमला बाई यादव का कहना है कि भाजपा की वर्तमान सरकार ने बीते 12 साल के शासन में पंचायत राज्य व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। इस आंदोलन के जरिए अब पंचायत प्रतिनिधि अपना हक मांग रहे हैं। जिपं अध्यक्ष इतने बड़े क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होता है और उसको लालबत्ती सहित अन्य वित्तीय अधिकार मिलना चाहिए। इसी तरह जनपद अध्यक्ष भी अपने अधिकार बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। 

पार्टी के नाम पर बटे पंचायत प्रतिनिधि 
शिवपुरी में 23 जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य हैं। पंचायती राज्य व्यवस्था में चल रहीं इन गड़बडि?ों को लेकर 2 अक्टूबर को जो आंदोलन हो रहा है उसमें यह पंचायत प्रतिनिधि राजनीतिक रूप से दो गुटों में बंट गए हैं। 

भाजपा से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों का रुख थोड़ा नरम है लेकिन कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधि खुलकर विरोध जता रहे हैं। शिवपुरी में इस बार पंचायत प्रतिनिधियों में जिला पंचायत सहित जनपदों में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का पलड़ा भारी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर है कि अधिकारों की मांग करने वाले यह पंचायत प्रतिनिधि गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर कितनी ताकत दिखा पाते हैं। 

  • यह है मांग 
  • सरपंचों का वेतन बढ़ाए जाने की मांग 
  • पंचायती राज अधिनियम 1993-94 का मूलत: क्रियान्वयन किया जाए। 
  • जिस तरह से लोक सभा सदस्य और विधानसभा सदस्यों को सरकार वेतन भत्ता देती है उसी तरह जिपंए जनपद अध्यक्षों को भी वेतन मान दिया जाए। जिला पंचायतए जनपद सदस्य और सरपंचों का वेतन बढ़ाया जाए। 
  • वित्तीय पावर बढ़ाए जाएं। सीईओ के पास जिस तरह से फाइल जाती है उसी तरह जिपं अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष पर फ ाइल जाएं। 
  • नगर निगमए नगर पालिका की तरह बजट और चेक पावर साइन दिए जाएं। 
  • ग्राम पंचायतों को प्राप्त राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा ग्राम सभाओं के अनुमोदन के आधार पर दिए जाने की अनुमति दी जाए। 
  • जिपं, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सदस्यों को भी क्षेत्र में दौरे के दौरान वाहन सुविधा दी जाए। 
  • जिपं, जनपद अध्यक्षों को प्रोटोकॉल के मुताबिक स मान और सुविधाएं दी जाएं। 

इनका कहना है 
हमारी मांग है कि हमें लालबत्ती सहित विधायक और सांसदों को दी जाने वाली सुविधाएं दी जाएं। ह भी इतने बड़े क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं हमारा भी मान स मान है। इन्हीं मांगों को लेकर हम आंदोलन कर रहे हैं। 
कमला यादवए अध्यक्ष, जिपं शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!