शराब के पैसे ना देने पर युवक से मारपीट, प्रकरण दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा नगर में बीते रोज एक युवक के साथ दो लोगो ने शराब के नशे में अवैध बसूली की मांग की। जब युवक ने पैसे नही दिए तो दोनो ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

करैरा में रहने वाला धर्मेन्द्र(30)पुत्र बद्रीप्रसाद गुप्ता बीते रोज बाजार से काम खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा था। इसी बीच उसे घर पहुंचने से पहले ही शराब पी रहे दो युवको कृपाल सिंह व बाबू झा निवासी करैरा ने धर्मेन्द्र को रोक लिया और उससे शराब के लिए पैसे की मांग की।

जब धर्मेन्द्र ने पैसे नहीं दिए तो कृपाल सिंह व बाबू ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी और पैसे छीनने का प्रयास भी किया लेकिन दोनो युवक ऐसा नही कर पाए। बाद में पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्र्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!