मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस ने कुचला महिला को

Updesh Awasthee
0
पिछोर। बड़ौरा चौराहे से पिछोर आ रही एक बस देवीपुरा के मोड़ पर आज शाम अचानक से अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे बैठी एक महिला को कुचल दिया।

इस घटना में महिला की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही महिला की गोद में बैठा एक साल का उसका बच्चा बाल-बाल बच गया, उसके मामूली चोट आई है।

बताया जा रहा है कि बस चालक तेज आवाज में गाने चला रहा था और यात्रियों ने कई बार बस को धीमे चलाने की बात कही लेकिन उसने यात्रियों की बात एक बार भी नही सुनी। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एक यात्री बस आज शाम करीब 6 बजे ग्राम बड़ौरा चौराहे से पिछोर की तरफ आ रही थी। बस जैसे ही पिछोर से 2 किमी पहले ग्राम देवीपुरा के मोड़ पर आई तो अचानक से बस चालक का संतुलन खो गया और बस चालक ने सड़क किनारे बैठी एक महिला को कुचल दिया जबकि उसके हाथ में मौजूद बच्चा टक्कर लगने से दूसरी तरफ जा गिरा।

इस घटना में जहां महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही बालक की जान बच गई। फिलहाल मृतिका की अभी पहचान नही हो पाई है वही बस में सवार धर्मेन्द्र पुत्र किशनलाल केवट निवासी देवीपुरा, रोहित पुत्र रामप्रकाश केवट निवासी पिछोर की मदद से मामूली रूप से घायल बालक को पिछोर सामुदाय स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर लाया गया जिसका इलाज जारी है।

घटना के दौरान अचानक से बस चालक ने तेजी से बे्रक लगाए जिससे बस में सवार यात्री ाी मामूली रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!