शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्र्गत ग्राम रांछी में बीती रात्री खेत की रखवाली कर रहे एक वृद्ध कल्याण सिंह यादव की अज्ञात लोगों ने लाठियों से मार-मार कर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।
इस घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और वहां छानीबीन शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कल्याण सिंह यादव ने अपने खेत में सोयावीन की फसल बोई थी और बिगत दिवस वह फसल में पानी देने के लिए वह वहां पहुंचा और कल फसल की रखवाली के लिए वह खेत पर ही रूक गया और रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी।
मृतक के सर में गंभीर चोटें आई है। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रकरण पंजीबद्ध नहीं हो सका हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।