शिवपुरी। आज एसडीएम शिवपुरी श्रीमती नीतू माथुर ने म.प्र. खनिज 2006 के अध्याय 5 नियम के उपनियम 6 के तहत तहसील शिवपुरी स्थित शासकीय भूमि पर कर रहे अवैध उत्खन्न के मामले में रायल्टी मुल्य का 10 गुना अर्थदण्ड लगाया है।
जानकारी के अनुसार तहसील शिवपुरी के ग्राम धुआनी में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 57 में 1037.75 धनमीटर मुरम खनिज उत्खनन करने के कारण धुआनी निवासी आशुतोष पुत्र डी.पी. गोस्वामी पर रायल्टी मूल्य का दस गुना 51 हजार 8870 रूपए की राशि का अर्थदण्ड लगाया गया।
अर्थदण्ड की राशि जमा करने पर सुपुर्दगी में दिए गए वाहन वापस मशीन मालिक को सौपने के निर्देश दिए है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।