बलात्कारी था बाप, इसलिए मार डाला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद के ग्राम गूगरीपुरा रेलवे फाटक के पास पटरी पर बीते 25 जून को मिली लाश के मामले का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे सहित दमाद को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मृतक ने अपनी बहू का बलात्कार किया था इस कारण बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक ने अपनी बहू के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और यह बात मृतक के बेटे सहित रिश्तेदारों को पता लग गई थी जिसके चलते यह घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक सिरसौद पुलिस को सूचना मिली कि 25 जून को रेलवे पटरी पर उत्तम(42) पुत्र इमरत जाटव निवासी ग्राम भौंराना थाना सिरसौद की लाश पड़ी हुई है।

सूचना पर से पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पीएम कराकर जांच की तो परिजनो ने कहा कि उत्तम को टमाटर के बीच खरीदने के लिए घर से निकला था। इसके बाद पूछताछ में झिरी के ग्रामीणों ने बताया कि उत्तम को दो लोग शराब की दुकान के पास मारपीट कर रहे थे। उन दोनो में से एक का नाम राकेश जाटव निवासी ग्राम परीक्षा पोहरी है।

पुलिस ने जब राकेश से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि उत्तम को उसके पुत्र मलखान उर्फ मलके व राकेश ने मिलकर पहले तो लाठियों से पीटा और फिर उसकी हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर फैंक दिया।

घटना के पीछे जो कारण आया उसे सुनकर पुलिस भी भौंचक्की रह गई क्योकि आरोपी पुत्र मलखान ने बताया कि उसके पिता ने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया और इसके बाद भी वह अपनी आदतो से बाज नही आ रहा था जिसके चलते उसको मारना पड़ा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!