शिवपुरी। शहर के कोतवाली क्षेंत्र स्थित नबाब सहाब रोड़ के पास रहने वाले एक युवक को दो लोगो ने फोन करके घर से बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना में युवक को गंभीर चोटे आई है।
घटना के बाद पीडि़त कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस ने मेडीकल कराकर दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नबाब सहाब रोड़ निवासी तरूण ओझा(23) आज दोपहर में अपने घर पर था। इसी दौरान रवि कुशवाह व पवन कुशवाह का फोन तरूण के पास आया और दोनो ने उसे किसी काम से घर से बाहर बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे तरूण के सिर में चोटे आई है।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा हैै। पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।