कर्मचारियों की समस्याएं एकत्रित कर भेजेंगे प्रदेश स्तर पर:यादव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शासकीय मावि छावनी क्रमांक 1 में रविवार को मप्र राज्य कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव की जिलाध्यक्ष रमेश शिवहरे की मौजूदगी में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ अन्य विभागों में पदस्थ कर्मचारियों की समस्याओं को एकत्रित कर जिलास्तर व प्रदेश स्तर का निराकरण के लिए भेजा जाएगा।

यह समस्याएं आई सामने
पहले तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के लिए मु यालय भत्ता दिया जाता था, जिसमें 2013 में बंद कर दिया गया उसे दुबारा शुरू किया जाये।  शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ प्रधानाध्यापकों का शासन की विसंगति नीति के चलते पदोन्नति के अवसर समाप्त हो गए हैं। शासन से इसके निराकरण की मांग रखी जाएगी।

शिक्षा विभाग में संविदा शिक्षकों के संविलयन के बाद स्थानांतरण नहीं दिया जाना। सहित पीडब्ल्यू विभाग में एक ही स्थापना के दो नियम है।

तहसील प्रभारियों का हुआ गठन
बैठक में तहसील संगठनों को गति प्रदान करने के लिए तहसील प्रभारियों का गठन कर उन्हें दायित्व सौंपे गए। तहसील प्रभारियों में प्रमुख रूप से अजमेर सिंह यादव पोहरी बैराड़, दिलीप शर्मा बदरवास, मुकेश आचार्य कोलारस, करन सिंह शाक्य शिवपुरी, महेन्द्र श्रीवास्तव नरवर, अनुज गुप्ता पिछोर, हरभजन कौर करैरा, देवेश पाण्डे को खनियांधाना का प्रभारी बनाया गया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!